इस्माईलाबाद। चोरों ने दिन दहाड़े बर्तन के गोदाम से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुराना बाजार वासी भगवान दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान नई मार्केट में स्थित है। कुछ ही दूरी पर उसका गोदाम है। जब वह अपनी दुकान से गोदाम में सामान लेने के लिए गया तो देखा कि गोदाम का आधा शटर खुला था। गोदाम के अंदर से स्टील कैंपर, जूस मशीन व डीपर सैट कोई चोरी कर ले गया।