फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दुकानों की छतों से चोरों ने चुराया एसी का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पिपली मार्ग पर स्थित सोहन तालाब मंदिर के बाहर बनी तीन दुकानों की छतों से चोर एसी का सामान चुरा ले गए। दुकानदार सुमित, शैलेंद्र, गौरव ने बताया कि उनकी दुकानों की छतों के ऊपर एसी का सामान लगा हुआ था, जिसे चोर उतार कर ले गए। उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि आए दिन चोरों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देना आम बात हो गई है। शहर में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिन-प्रतिदिन चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। वहीं दुकानदार एसके भटनागर, देवीचंद, कमलजीत, संदीप, बुधराम, राजकुमार आदि ने पुलिस से मांग की है कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। वहीं सोहन तालाब मंदिर में बने शिवजी के मंदिर से भी चोरों द्वारा गला तोड़कर कुछ नकदी चुरा ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें