फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर से 75 हजार रुपये चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु नानकपुरा मोहल्ला में चोर घर से 75 हजार रुपये चुराकर भाग गए। परिवार दवा लेने के लिए अस्पताल गया हुआ था। घर का मालिक मौके पर पहुंचा तो चोर उसे धक्का देकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में गुरमीत सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब ढाई बजे निजी अस्पताल से दवा लेने गया था। दवा लेकर वापस आया तो देखा कि दो लोग उसके घर में चोरी कर रहे हैं। उसने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गए। उसने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। चोर उसके घर से करीब 75 हजार रुपये चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें