गांव तंगौली के खेतों से चोर तीन किसानों के ट्यूबवेलों से तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तंगौली वासी जगबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत से ट्यूबवेल पर लगी करीब 12 फुट केवल को चोर चुरा कर ले गए। वहीं, चोरों ने उसके खेत के साथ लगते सुखविंदर सिंह वासी झुंगियां पटियाला के खेतों से भी टयूबवेल की करीब 40 फुट तार चोरी कर ली है। इसके अलावा चोरों ने शेर सिंह वासी बालापुर के खेत से भी 24 फुट तार चोरी कर ली है। उन्होंने अपने स्तर पर भी चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जगबीर सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।