फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन बाइक, ट्रैक्टर सहित चोरों ने कंपनी प्रबंधक का लैपटॉप चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह से चोर तीन बाइक समेत एक ट्रैक्टर चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक बाइक कंपनी के प्रबंधक का वॉल्वो बस से लैपटॉप भी चोरी हो गया। शिकायतों पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में शांति प्रकाश निवासी बाबैन ने बताया कि रात नौ बजे वह अपनी बाइक पर शाहाबाद से बाबैन आ रहा था। रास्ते में वह गांव हमीदपुर के बस अड्डे के पास बाइक रोककर बाथरूम करने के लिए चला गया था। वह बाथरूम करके लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। एक से दो मिनट के दौरान ही चोर उसकी बाइक चुराकर फरार हो गए।
दूसरे मामले में थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में नरेंद्र निवासी सौदागरण मोहल्ला ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी गया था। उसने बाइक को मंडी के बाहर खड़ा किया था। वह सब्जी लेकर लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। बाइक उसकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत है। अन्य मामले में थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में हरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी निजी काम से अदालत परिसर में आया था। उसने अपनी बाइक अदालत परिसर में बने वकीलों के चैंबर के पास खड़ी की थी। वह काम निपटा कर बाइक के पहुंचा तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन



बस से लैपटॉप चोरी
थाना सदर में दर्ज शिकायत में आदर्श दुग्गल निवासी रोपड़ (पंजाब) ने बताया कि वह एक बाइक कंपनी में बतौर प्रबंधक काम करता है। वह दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए वॉल्वो बस में सफर कर रहा था। उसके बैग में उसका लैपटॉप और जरूरी कागजात थे। सफर के दौरान उसे नींद आ गई थी। पिपली पहुंचने पर वह उठा तो उसका बैग चोरी हो गया था। उसने बस में सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई तो उसकी पिछली सीट वाला व्यक्ति उसका बैग चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने इन सभी शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें