कुरुक्षेत्र। गांव उमरी स्थित हरियाणा बीज विकास निगम की लैब का ताला तोड़कर चोर सामान चुरा कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी से सूचना मिली कि चोर ने लैब का ताला तोड़कर नमी मापने का यंत्र (मीटर), एक स्टेबलाइजर, ग्राइंडिंग मशीन, सीड काउंटिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद