फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर में आज यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली लाइनों पर मरम्मत कार्य के लिए सोमवार को आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। मिली जानकारी के अनुसार सब स्टेशन 33 केवी नौल्था के 11 केवी बुड़शाम, हड़ताड़ी और नहर पार में सुबह दस बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी गोहाना रोड के 11 केवी शांति नगर, फैक्टरी और असंध रोड के शांति नगर, विराट नगर, सतकरतार कॉलोनी, हरि बाग कॉलोनी, कच्चा कैंप, पूरेवाल कॉलोनी, न्यू बसंत नगर और आर्य नगर में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर को ढाई बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी गोहाना रोड के 11 केवी एमटीसी और अस्पताल में जाटल रोड, सावन पार्क, राजपूत कॉलोनी, नंद विहार कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, विराट नगर फेस-3, असंध रोड और ज्योति कॉलोनी में दोपहर को ढाई बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी गोहाना रोड के 11 केवी न्यू मॉडल टाउन और गुरुद्वारा में ईदगाह रोड, राधे विहार, सोनी अस्पताल गली, नारायण दत्त अस्पताल एरिया, मॉडल टाउन, गुरुद्वारा रोड, स्टेडियम रोड और राजकीय विद्यालय में सुबह साढे दस बजे से शाम को साढे तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें