फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मनाई 101वीं जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय सैन धर्मशाला में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें सभी सदस्यों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश सैन ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनका जीवन समतामूलक समाज की स्थापना व लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा है। पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के प्रति उनके योगदान को मापा नहीं जा सकता है। हमें उनकी तीन प्रमुख शिक्षाएं शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो इन तीनों को ग्रहण कर जन कल्याण की राह यूं ही प्रशस्त करते हुए आगे बढ़ते जाना है। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन को नमन करना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक तरसेम, डॉ. सुदेश, डॉ. महिपाल, डॉ. दयानंद, धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान काला रायशन, भूतपूर्व प्रधान ओमप्रकाश सगरोली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें