फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तापमान में होगा उतार-चढ़ाव शीतलहर का असर रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम साफ होने से लोगों को कोहरे से निजात मिल गई है, पर दिनभर तेज गति से चलने वाली शीतलहर मुसीबत बनी हुई है। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट और दिन में धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को भी पूरे दिन कुछ इसी तरह का मौसम का हाल बना रहा। दिन में धूप खिलने से बाजार, सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की चहल-पहल देखी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उधर कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन शीतलहर का असर बना रहेगा।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें