फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनभर रहा मौसम में बदलाव, कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश

विज्ञापन
पिहोवा। नगरपालिका में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। जिले में मंगलवार को भी मौसम में बदलाव रहा और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं कईं क्षेत्रों में बूंदाबांदी ही रही। बारिश का मौसम रहने से जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी। हालांकि बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव के चलते राहगीरों व अन्य लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह तेज धूप के साथ हुई तो कुछ ही पलों के बाद मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हुई। थानेसर व पिहोवा के अधिकतर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई तो वहीं दोपहर को भी बूंदाबांदी जारी रही जबकि शाम तक बादल छाए रहे। बारिश होने से किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि धान की फसल में पानी की जरूरत बहुत है और ट्यूबवैल के सहारे इसे पूरा नहीं किया जा सकता। इस बार बारिश भी कम हुई है, जिसके चलते फसल में पानी की ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। ऐसे में आज हुई बारिश से उन्हें कुछ राहत मिली है।
उधर पिहोवा में तेज बारिश के चलते नगर पालिका द्वारा पानी निकासी के दावों की पोल खुल गई। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विशेषतौर पर उपमंडल अधिकारी कार्यालय, फोर मरला कालोनी, कैथल रोड, अम्बाला रोड, माडल टाउन आदि जगहों पर जलभराव अधिक रहा तो लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । लोगों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा बारिश से पहले नालों की सफ़ाई अच्छी तरह से नहीं करवाई गई, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। विशेष कर महिलाओं व स्कूल छात्राओं को ज़्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



शनिवार से फिर तीन दिन बारिश की आशंका
बुधवार को भी जहां बारिश होने की संभावना है तो वहीं वीरवार व शुक्रवार को मौसम साफ रह सकता है। वहीं शनिवार से तीन दिन फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि बारिश होने से धान की फसल को बड़ा फायदा होने वाला है। फसल अच्छी होगी तो उत्पादन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें