फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हुए बिहार की तर्ज पर अपार श्रद्धा के दर्शन : मालिनी अवस्थी

Tue, 28 Oct 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रख्यात लोकगायिका एवं कलाकार मालिनी अवस्थी सोमवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित छठ महोत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुई। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। मालिनी अवस्थी ने छठी मैया के गीतों से समा बांधा और बधाई दी। उनके गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आकर उन्हें इतना श्रद्धा व उत्साह दिखाई दिया कि उनकी बिहार के पटना, बलिया व बक्सर की यादें ताजा हो उठीं। श्रद्धालुओं की हर कामना को छठी मैया जरूर पूरा करेंगी। मालिनी अवस्थी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रम शक्ति का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने माना कि हरियाणा के विकास में बिहार के लोगों का अहम योगदान है। मुख्यमंत्री की ओर से यह कहा जाना बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें