कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत एवं श्री हनुमान सेवादल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र पुरी सनातन धर्म के प्रचार तथा सनातन की मजबूती के लिए जुटे हुए हैं। महंत ने कहा कि हिंदू संस्थाओं एवं संत महापुरुषों द्वारा हिंदू राष्ट्र बनाने के साथ सनातन बोर्ड बनाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड की मांग हिंदू धार्मिक संगठनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए की जा रही है। सरकारें हिंदू मंदिरों और मठों की संपत्ति की पहचान और संरक्षण के लिए एक सनातन बोर्ड का गठन करें। यह बोर्ड हिंदू मंदिरों और मठों की संपत्ति की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह मांग केंद्रीय और राज्य सरकारों से की गई है कि वे ऐसे बोर्ड का गठन करें। हिंदू समुदाय की एकता और एकजुटता के लिए यह जरूरी है।