फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कल से मौसम में बदलाव के आसार, छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय पवित्र ब्रहमसरोवर तट पर सूर्य निकलने पर उड़ान भरते पक्षी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को अब ठंड से राहत मिलने लगी है जबकि पिछले दिनों मौसम में बदलाव के चलते कई जगहों पर बारिश होने से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा था। पिछले कई दिनों से मौसम में फिर से परिवर्तन आने से ठंड का असर बना हुआ है। अभी भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अभी भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। हालांकि दिन में तापमान बढ़ने से अब ठंड का असर कम हो रहा है जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार के मामले भी बुजुर्गों और बच्चों में देखने को मिल रहे हैं वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के चलते तेज धूल भरी हवा का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं।




गुनगुने पानी का करें प्रयोग : डॉ. सतपाल बत्तरा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतपाल बत्तरा का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते फिर से ठंड का असर बढ़ा है और लोग लापरवाही बरतने लगे हैं, जिसके चलते बुजुर्गों और बच्चों में खांसी, जुकाम और बुखार के मामले देखने को मिल रहे हैं। खांसी और जुकाम से बचने के लिए लोगों को ठंडे पानी से परहेज करना चाहिए और अभी मार्च माह तक गर्म गुनगुना पानी पीना चाहिए साथ ही संतुलित भोजन करना चाहिए।

कुरुक्षेत्र। सुबह के समय पवित्र ब्रहमसरोवर तट पर सूर्य निकलने पर उड़ान भरते पक्षी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें