फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसाला के राजकीय स्कूल में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हंसाला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर सिलेंडर, बैटरी, बर्तन, दूध के पैकेट और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलते ही झांसा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के खंड थानेसर के प्रधान राजेश कुमार स्कूल प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी उच्च अधिकारी ने अभी तक उनका फोन नहीं उठाया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजेंद्र टंडन और प्रेस प्रवक्ता सूबे सिंह सुजान ने कहा कि सभी शिक्षकों से अनुरोध किया है कि सभी स्कूल चौकीदारों को ड्यूटी की पालना करने को हिदायतें देते रहें। कोरोना काल में जीवन शैली में बहुत बदलाव हुए हैं, लेकिन स्कूलों में चोरी की वारदात होना समाज की सोच का निम्नस्तर पर पहुंचना दर्शाता है। संघ मांग करता है कि अधिकारियों को ऐसे समय में जांच में शिक्षकों का साथ देना चाहिए। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें