एक महीना पहले दुकान से तार के बंडल, मोबाइल व आठ हजार रुपये चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुशील उर्फ गोली वासी लाडवा के कब्जे से एक हजार रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि 9 जून को मंदीप सिंह वासी लाडवा ने शिकायत में बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। 8 जून की रात को वह दुकान बंद करके घर आ गया था और लेबर के आदमी दुकान के अंदर सोए हुए थे। सुबह करीब साढ़े 4 बजे ठेकेदार ने फोन करके उसे सूचना दी कि उसकी दुकान मे चोरी हो गई है। जांच करने पर पाया तो चोर दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर तार का बंडल, मोबाइल व आठ हजार रुपये नकद चोरी करके ले गया है। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी सुशील को काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबूला किया कि 8 जून को उसने अनाज मंडी में एक दुकान से चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकद बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।