फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Wed, 25 Oct 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले ब्रह्मसरोवर से बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य उर्फ आदी निवासी इंद्री जिला करनाल के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की गई।
थाना केयूके में 22 जुलाई को दर्ज शिकायत में जय कुमार निवासी सेक्टर-तीन ने बताया था कि 20 जुलाई को वह अपनी बाइक पर ब्रह्मसरोवर पर घूमने आया था। उसने अपनी बाइक को उर्वशी घाट के नजदीक खड़ी किया था। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच में चोरी हो गई थी। उसने अपने स्तर पर बाइक की तलाश भी की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो को सौंपी गई थी। इस टीम ने जांच करते हुए आरोपी आदित्य उर्फ आदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। अदालत के आदेश से आरोपी आदित्य को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें