संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। करीब 26 वर्षीय एक युवक विकास ने संदिग्ध परिस्थितियों में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मूल रूप से गांव गोयला जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) का रहने वाला था। मृतक अभी यहां विकास नगर में एक किराये के मकान में रहा रहा था और लाडवा में ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता था।
बताया जा रहा है कि विकास करीब पांच से लाडवा में ही रह रहा था। यहां वह अपने परिवार से अलग एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था, मगर कुछ दिन पहले महिला से अलग होकर अपने चचेरे भाई बादल के साथ विकास नगर स्थित किराये के कमरे पर रहने लगा था। यहां उसने रोशनदान पर चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी एसआई मूलचंद ने बताया कि विकास के मामले में अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। परिजनों ने भी कुछ खास नहीं बताया है, इसलिए चचेरे भाई बादल के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।