कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने शाहाबाद अनाज मंडी के पास से एक युवक को एक देसी कट्टे के साथ काबू किया है। जांच करने पर कट्टे से एक कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी दिलेर सिंह निवासी शिव कॉलोनी शाहाबाद की अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत उनकी टीम शाहाबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। लाडवा रोड से बाबैन की ओर जाते हुए टीम अनाज मंडी के पास से निकली तो एक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। शक होने पर टीम ने उस युवक को काबू करके उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद