कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण महिला संस्थान में 6 मई को रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि इस संस्थान में व्यवसाय सिविंग टेक्नोलॉजी, कोपा, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल और मेकैनिकल, एसओटी, ड्रेस मेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी और फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक आईटीआई पास, अपीयर छात्र, छात्राओं को शिक्षुता व स्थायी जॉब के लिए व्यवसाय अनुसार लेने के लिए भारत की मल्टीनेशनल कंपनी की टीम कैंपस इंटरव्यू लेने के लिए 6 मई को सुबह नौ बजे संस्थान में आ रही है।