फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: काठगढ़ सड़क पर ब्लॉक लगाने का काम शुरू राहगीरों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
इस्माईलाबाद।  अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। आखिरकार काठगढ़ सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो ही गया, जिसके बाद शहरवासियों व राहगीरों ने राहत की सांस ली है। इस सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से लटका हुआ था और राहगीरों, दुकानदारों व शहरवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने सड़क निर्माण की समस्या को प्राथमिकता से कई बार प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासन व ठेकेदार नींद से जागा और आखिरकार सड़क पर ब्लॉक लगने का काम शुरू हुआ। यही नहीं गांव तंगीपुर के समीप भी ठेकेदार ने ब्लॉक लगाकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे राहगीरों व शहरवासियों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन



एक साल पहले उखाड़ी गई थी सड़क
काठगढ़ सड़क नव निर्माण के लिए करीब एक साल पहले उखाड़ा गया था। पिछले करीब एक साल से कछुआ गति से निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार ने रोड पर रोड़ा डालकर मिट्टी डाल दी थी लंबे समय से काम बंद होने के चलते रोड़े मिट्टी से बाहर निकल आए थे जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे थे। इस सड़क पर दो सरकारी स्कूल, अस्पताल, गुरुधाम, नगरपालिका कार्यालय, डाकघर होने के साथ-साथ यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ते हुए आगे पंजाब हाईवे से भी जुड़ती है। जिसके चलते इस सड़क पर चहल पहल अधिक रहती है। लोगों की समस्या को अमर उजाला समाचार पत्र ने प्राथमिकता से स्थान देकर समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। जिसका सभी ने आभार व्यक्त किया है।





करना पड़ रहा था दिक्कतों का सामना : सौरव

राहगीर सौरव ने कहा कि वह गांव जंधेडी का रहने वाला है और इस्माईलाबाद बाद काम से आता रहता है, लेकिन पिछले करीब एक साल से सड़क की हालत खराब होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्राथमिकता से प्रकाशित कर प्रशासन को जगाने का काम किया है जिसके चलते सड़क पर ब्लाक लगाने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन





निर्माण शुरू हुआ तो जगी राहत की उम्मीद : सुनील
दुकानदार सुनील ने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने से सभी ने राहत की सांस ली है। ठेकेदार ने सरकारी अस्पताल के समीप फिर से काम बंद कर दिया था। लेकिन अमर उजाला ने इस समस्या को लगातार प्रकाशित किया, जिसके चलते ठेकेदार ने जल्द से दोबारा काम शुरू कर दिया ।

इस्माईलाबाद।  अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद

इस्माईलाबाद।  अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें