फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेत में गई महिला की गला घोंटकर हत्या, बेटी को देख भागा हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। गांव बेरथली में राजमिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथी की पत्नी की गला घोटकर कर हत्या कर दी। मौके पर महिला की बेटी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की शिनाख्त रीटा (35) निवासी बेरथली के रूप में हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को उसके रुपये देने के बहाने फोन करके बुलाया था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में मधु ने बताया कि बेरथला निवासी सुदेश उर्फ अन्नु का उनके घर आना जाना था। वह उसकी मां पर बुरी नजर रखता था। इसके कारण उसके पिता मामचंद ने सुदेश उर्फ अन्नु को उनके घर आने से मना कर दिया था। इस कारण वह उनके परिवार से रंजिश रखने लगा था वहीं उसकी मां रीटा ने उसके पिता को बताया था कि सुदेश जब भी कहीं मिलता है वह उसको घूरकर देखता है। साथ ही धमकी देता है। शुक्रवार को वह अपनी मां रीटा के साथ घास लेने के लिए फकीर सिंह के खेत में गई थी। उसकी मां रीटा घास लेने के लिए खेत में चली गई और वह बाहर बैठ गई। कुछ देर बाद गन्ने के खेत से उसे उसकी मां के चीखने की आवाजें सुनाई दी। वह खेत में अंदर गई तो देखा कि सुदेश उसकी मां की छाती पर बैठकर चुनरी से का गला घोंट रहा है। उसे देखकर वह मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुदेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।


आरोपी और महिला का पति करते थे एक साथ काम
आरोपी सुदेश और महिला का पति मामचंद दोनों राजमिस्त्री हैं। दोनों एक साथ काम करते थे। इसी दौरान सुदेश का मामचंंद के घर आना-जाना लगा रहता था। पत्नी की शिकायत के बाद मामचंद ने न केवल सुुदेश को अपने घर आने से मना कर दिया बल्कि उसके साथ काम करना भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन


आज कराया जाएगा शव का पोस्टमार्टम
थाना प्रबंधक राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने भी एकत्रित कराए हैं। शनिवार को चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें