फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले हुए मोनू हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योंसर वासी परविंद्र उर्फ गागा (25) की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने से हर कोई सन्न है। इस वारदात को पुलिस आपसी रंजिश और गैंगवार भी मानकर छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने एक होटल में बैठकर पूरी साजिश रची और रेकी कर गागा की हत्या कर दी। हत्या आरोपियों में शामिल सोनू ककराली के छोटे भाई मोनू ककराली की 23 अगस्त 2020 को गुरुद्वारा बाउली साहिब के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू उस समय जेल से पैरोल पर बाहर आया था। माना जा रहा है कि मोनू की हत्या को लेकर ही सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

मोनू हत्या के आरोपी दिलबाग उर्फ बाग्गा, रामफल वासी ककराली, राजदीप वासी जाजनपुर, संदीप सैनी वासी भागल (कैथल), युवती पिंकी, सुनील उर्फ लखा वासी भागल, नवदीप उर्फ छोटा वासी जजवंती (जींद) हरिकेश उर्फ टोनी हाल वासी संजय कॉलोनी चीका (कैथल) व शेखर उर्फ हैप्पी वासी घुम्मनहेड़ा (दिल्ली) को पुलिस जेल भेज चुकी है। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच के दौरान परविंद्र उर्फ गागा और उसके दोस्त गुरसेवक उर्फ शिबू वासी गांव रुआं का नाम कहीं सामने नहीं आया था। आशंका जताई जा रही है कि गागा का नाम उस गैंग से जुड़ा हो सकता है।
सर्विस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गागा पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें गागा भागते हुए स्टेशन पर पहुंचा, जिसे आरोपियों ने हमला करके नीचे गिरा लिया। उसके बाद आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड, गंडासा और डंडे के साथ ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फुटेज के मुताबिक आरोपियों ने 8:26 पर हमला किया था। दो मिनट में वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि सीआईए-2 के साथ थाना सदर पिहोवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। इन आरोपियों में कुछ युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस के पास दर्ज है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें