फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बरसात से मौसम हुआ सुहावना, मंडी में मक्के की फसल भीगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बरसात होने व काली घटाएं उठने से तापमान में खासी गिरावट आने से मौसम सुहावना बन गया है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं बरसात होने से अनाज मंडी में बिकवाली के लिए आई मक्के की भीग जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना पड़ा।
विज्ञापन

सावन माह के शुरुआत में ही अच्छी बरसात होने से धान की फसल में खासा फायदा होने का अनुमान है। इस समय किसान धान की रोपाई का कार्य समेटने में लगे हुए है। ऐसे में ऐन मौके पर हुई बरसात से धान रोपाई का कार्य में तेजी आएगी और किसान समय रहते धान रोपाई का कार्य पूरा कर लेंगे। वहीं बरसात होने से अनाज मंडी में बिकवाली के लिए आई मक्के की भीग जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना पड़ा। किसान अपनी फसल को बरसात बचाने में जुटे रहे। इसके अलावा बरसात से शहर में काठगढ़ रोड़, रोशनपुर रोड़ व ठसका रोड पर बरसाती पानी जमा होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें