शाहाबाद। रेत लेने जा रहे एक ट्राले को चोरों ने रास्ते में ही गायब कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पटियाला (पंजाब) के रहने वाले अजय कुमार ने कहा कि वह अपना ट्राला लेकर पटियाला से गुमथला रेत लेने जा रहा था। दोपहर को वह कंडक्टर के साथ नौगजा पीर शाहाबाद से थोड़ा आगे दाऊ माजरा मोड़ के पास ट्राला को खड़ा करके खाना खाने चला गया। 45 मिनट के बाद वापस आया तो वहां ट्राला नहीं मिला। उन्होंने आसपास ट्राला की काफी खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चला, जबकि ट्राला की चाबी भी उसके पास ही थी। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।