लाडवा। यूथ स्पोर्ट्स अकादमी में इंटर स्कूल ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्रॉफी पर माता रुक्मणी रॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंडवा की टीम ने अपना कब्जा जमाया। जबकि दूसरे स्थान पर नेशनल पब्लिक स्कूल यमुनानगर की टीम रही।
चैंपियनशिप में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में ओपन चैलेंज अंडर-14 की विजेता वाणी व रन अप गर्व मंगला और अंडर-18 ओपन चैलेंज के विजेता सुखराज सिंह व रन अप एकांत जोगी माजरा रहे। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जजपा के लाडवा युवा प्रधान जसबीर पंजेटा ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों के लिए बहुत आवश्यक है। इससे बच्चे नशे व अन्य बीमारियों से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंगे। यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन प्रधान विजय भूषण ने कहा कि एसोसिएशन खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने के लिए तत्पर रहती हैं। वहीं एकेडमी के कोच चमन लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ी सोलन में होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जाएंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन चेयरमैन जोगध्यान, अमित कल्याण, अरमान सिंह, टिंकू, सन्नी, यीशु सैनी, गौरव, प्रवीण कुमार, रवि कुमार, इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी जसविंद्र सिंह, एडवोकेट मोहन, रमन कुमार, लक्ष्मण दास, मुस्कान, आरजू, अमरीक ढींडसा, कुलबीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।