कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते विभागाध्यक्ष व अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह टीमों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता छह चरणों में आयोजित की गई। इनमें सामान्य ज्ञान, वाणिज्य, रैपिड फायर, पिक्चर आइडेंटिफिकेशन, वीडियो व ऑडियो और स्टेटमेंट बेस्ड राउंड शामिल रहे। प्रतियोगिता में टीम बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें एमकॉम फाइनल की हिमांशी, एमकॉम अंतिम से सक्षम और एमकॉम प्रथम वर्ष से आरुषि शामिल रहीं। वहीं टीम डी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसमें एमकॉम अंतिम से वर्षा, एमकॉम प्रथम से आरती और एमकॉम अंतिम वर्ष से अमनदीप कौर शामिल रहे। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. महाबीर नरवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थी का बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा।