फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भीषण लू के कारण सड़कों व बाजारों से रौनक गायब

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। भीषण गर्मी के चलते सुनशान पड़ी सडक़। - फोटो : Archive
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके कारण बाजारों से रौनक भी गायब रही। दोपहर होते हुए गलियां और सड़कें सुनसान होने लगी हैं। भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण बाजारों से रौनक गायब होने का सीधा असर दुकानदारों की आमदनी पर भी पड़ा है। वहीं लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी पशुपालकों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। भीषण लू के कारण दुधारू पशुओं ने दूध कम देना भी शुरू कर दिया है।

इस्माईलाबाद। भीषण गर्मी के चलते सुनशान पड़ी सडक़।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें