कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ के गौरी शंकर मंदिर में कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेते पिहोवा विधायक म
कुरुक्षेत्र। श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में सेक्टर-8 के गौरी शंकर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा हवन गीता यज्ञ व भंडारे के साथ संपन्न हुई। कथावाचक अनिल शास्त्री ने हिरण्याक्ष के वध का प्रसंग सुनाया। बताया कि द्वापर युग में कंस ने हिरण्याक्ष के घर पर उसके बेटे के रूप में जन्म लिया था। इसका नाम कालनेमि था। स्कंद पुराण की कथा अनुसार कालनेमि ने दैत्यों की सेना के साथ देवताओं पर आक्रमण कर दिया था। भगवान विष्णु ने उसका अंत किया। इसके बाद हिरण्याक्ष ने देवी पृथ्वी को बहुत परेशान किया था, जिसके कारण भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष को पानी में डुबोकर मार डाला था। पिहोवा विधायक मंदीप चट्ठा ने चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्चना सिंह, मुख्य यजमान नरेश गर्ग, मीनू गर्ग, संरक्षक जयनारायण शर्मा, बलवंत सिंह, वीपी गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद