फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीमद् भागवत कथा में भक्त प्रहलाद प्रसंग का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शास्त्री नगर सेवा समिति की ओर से हरिओम मंदिर शास्त्री नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मेंं भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया गया। इसमें कथा व्यास पंडित अरूण मिश्रा ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। इसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। अरूण मिश्रा ने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवनभर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। इस मौके पर संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर सुभाष अरोड़ा, विपिन गुप्ता, प्रवीण गोयल, पवन गुप्ता, वीना गुप्ता, अचला अरोड़ा, सरोज गुप्ता, एचसी मुुंजाल, माया रानी, विजय अरोड़ा, सुभाष चंद गुप्ता, वेदप्रकाश जेटली, दर्शना देवी, वंदना चावला, विमल गर्ग, वीना जेटली, मंजू, रंजना गर्ग सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें