श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूपों की बेअदबी को लेकर सिख संगत ने रोष प्रदर्शन किया गया। सुबह 10 बजे के साथ ही गुरुद्वारा 6वीं पातशाही के सामने स्थित पार्क के बाहर एसजीपीसी से जुड़े दर्जनों सिख धरने पर बैठ गए। अपार सिंह के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक सांकेतिक धरना दिया गया। एडवोकेट अंग्रेज सिंह पन्नू, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार अपार सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, ककुलवंत सिंह पिहोवा, गुरबख्श सिंह, परमजीत सिंह, गुरनाम सिंह, संग्राम सिंह सहित दर्जनों सिखों ने सिख मिशन कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की निंदा करते हुए कहा कि जो एसजीपीसी अमृतसर की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब के पावन 328 स्वरूप गायब किए गए हैं, उसके विरोध के लिए आज हरियाणा की सिख संगत द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया है। वहीं, इस प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। गुरुद्वारे के सभी गेटों पर जहां सेवादार तैनात दिखाई दिए।