इस्माईलाबाद। प्राचीन शिव मंदिर में रामलीला में मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। रामा ड्रामाटिक क्लब की ओर से प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने बाली का स्यापा, सीता खोज, अक्षय कुमार का वध, रावण और हनुमान संवाद के साथ लंका दहन का मंचन किया। सोमवार को हंस स्वीट हाउस के मालिक गगनदीप सिंह और सनी आहूजा ने रामलीला के मंचन के लिए पर्दा उठाकर शुभारंभ किया। रामलीला को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह देखा गया। क्लब के डायरेक्टर देवीदयाल सैनी ने बताया कि आगे की लीला में अंगद अपना पैर जमा कर रावण को चुनौती देगा। मां दुर्गा अष्टमी पर्व के लिए माता की झांकी भी दिखाई जाएगी।
इस्माईलाबाद। प्राचीन शिव मंदिर में रामलीला में मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति