फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश के चलते गिरी घर की छत, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वाल्मीकी बस्ती में गत रात उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब बारिश के चलते एक घर की कच्ची छत गिर गई। हादसे के दौरान राजेश कुमार अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। मलबा गिरने से उसे, पत्नी व बेटे को हल्की चोट आई। पता चलते ही आसपास के लोग भी जमा हो गए तो मलबे के नीचे दबे घर के सामान को निकाला। राजेश अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचा और उपचार लिया। उन्होंने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाए, ताकि अपने बच्चों के सिर पर दोबारा से छत दे सके। वे मजदूर कर परिवार का पालन पोषण करते हैं और अब उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें