फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात, मौसम खुशनुमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देर रात से रुक-रुक हुई बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली। इस बूंदाबांदी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक तक पहुंच गया था, मगर देर तेज हवा के साथ सुबह तक चली बूंदाबांदी ने गर्मी से निजात दिलाई। इससे अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह चल रही ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह साढ़े सात बजे तक कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, मगर सुबह 10 बजे के बाद खिली धूप ने दोपहर के समय दोबारा गर्मी का अहसास कराया, शाम करीब छह बजे आसमान में दोबारा बादल छा गए। दोबारा बूंदाबांदी की दस्तक से मौसम ठंडा हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं रविवार से तापमान बढ़ने के संकेत भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें