फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी करके बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी व बैटरी खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजन वासी महुआखेड़ी अपने साथी गुरदास उर्फ चमरू वासी घिसरपड़ी के साथ बैटरियां चोरी करता था। इन बैटरियों को दोनों आरोपी कबाड़ी मोहन लाल वासी हरिपुर को बेच देते थे। पुलिस ने राजन की निशानदेही पर अन्य आरोपी गुरदास और मोहन लाल को गिरफ्तार करके तीनों आरोपियों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवदयाल, सुनील सहित गांव झंडोला के कई लोगों ने राजन, गुरदास व कबाड़ी मोहन के खिलाफ थाना बाबैन पुलिस को शिकायत दी थी कि राजन और गुरदास ने 19 सितंबर की रात उनके गांव से ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी करके कबाड़ी मोहन लाल को बेच दी थी। उसी रात को गांव घिसरपड़ी से भी ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी की गई थी। इस शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी राजन को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया था।
मामले की आगामी कार्रवाई करते हुए पूछताछ में आरोपी राजन ने वारदात कबूल करते हुए अपने दोनों साथियों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करने के आरोपी गुरदास और चोरी का सामान खरीदने के आरोपी मोहन लाल को गिरफ्तार करके तीनों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें