फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: माता वैष्णो देवी की राह आसान, आज से विशेष ट्रेन होगी संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी की राह आसान, आज से विशेष ट्रेन होगी संचालित
विज्ञापन

अप और डाउन के रेलयात्रियों को सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शुरू की सेवा, धर्मनगरी में भी होगा ठहराव
पानीपत और करनाल के यात्रियों को भी होगा विशेष लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की राह अब आसान होगी। गर्मियों के सीजन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से तीन जुलाई से एक अगस्त तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली इस ट्रेन का धर्मनगरी में भी ठहराव होगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयारी की गई है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली से कटरा के बीच संचालित होने वाली विशेष ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और ऊधमपुर के लिए अप और डाउन दोनों दिशाओं में रुककर बेहतर सेवा प्रदान करेंगी। इसमें यात्रियों के लिए स्पेशल वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। स्टेशन अधीक्षक गोपाल शर्मा का कहना है कि यात्रियों की मांग और गर्मियों में भीड़ ज्यादा होने के चलते समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे माता वैष्णो देवी सहित अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 04075 का संचालन तीन से 31 जुलाई तक हर बुधवार व रविवार को होगा, जबकि कटरा-दिल्ली रूट पर 04076 का संचालन चार जुलाई से एक अगस्त तक होगा, जो कि सोमवार और वीरवार को चलेगी।
विज्ञापन






कुरुक्षेत्र में ट्रेन का ठहराव
ट्रेन नंबरआगमन-प्रस्थान
ट्रेन नंबर 04075रात 01:5001:52 (दिल्ली-कटरा)
ट्रेन नंबर 04076सुबह 06:1006:12(कटरा-दिल्ली)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें