शाहाबाद। श्री श्याम कुटुंब द्वारा श्री श्याम बाबा एवं श्री सालासर महाराज के संकीर्तन के दौरान बुधवार की रात करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक ही आंधी के चलते पंडाल गिर गया। इस दौरान अफरातफरी के बीच कुछ लोगों को हल्की चोटें आई, लेकिन गनीमत रही कि यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि यहां पिछले करीब 15 दिनों से भव्य पंडाल आयोजन को लेकर बनाया गया था, जिसकी ऊंचाई करीब 30 फीट और लंबाई करीब 300 फीट और चौड़ाई लगभग 200 फीट बताई जा रही है, लेकिन यह पंडाल आंधी झेल नहीं पाया। बुधवार की रात को खचाखच भरे पंडाल में श्रद्धालु भजनों पर मस्त थे कि अचानक रात करीब एक बजे आंधी आते ही पंडाल श्रद्धालुओं पर गिर पड़ा।