फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में सीखी संगीत की बारीकियां

विज्ञापन
संगीत कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली छात्राओं के साथ मौजूद शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। हरियाणा कला परिषद की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही15 दिवसीय संगीत कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने संगीत के बारे में विभिन्न जानकारी हासिल की। समापन अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हरियाणवी और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी गायकी से हरियाणवी गीत कौन किसे ने घरां बुलावे, देशभक्ति गीत ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू गाकर सभी का मन मोह लिया। परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि आधुनिक समय में युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हो रही है। ऐसे में हरियाणा कला परिषद की ओर से कार्यशालाएं आयोजित करके विद्यार्थी वर्ग को भारतीय व हरियाणवी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यशालाएं भी अनिवार्य हैं ताकि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का भी बोध हो सके। प्राचार्य रमेश कुमार ने कहा कि कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर रखना भारतीय संस्कृति को विस्तार देना है। इस मौके पर प्रशिक्षक दिलावर कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें