फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लक्ष्य गीत से हुई हुई एनएसएस की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की गतिविधियां शुरू हुईं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुनीत डोडा ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को एनएसएस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस से जुड़ने वाले विद्यार्थी समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार होते हैं। स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मदान ने स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ समाज सेवा व्यक्तित्व निर्माण का अहम हिस्सा है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से भविष्य में भी सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें