फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित बाल भारती के सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
बाल भारती के सदस्यों का स्वागत करते प्राचार्य नारायण सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित बाल भारती के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। वंदना के उपरांत बाल भारती के प्रमुख आचार्य अनूप कुमार ने बाल भारती का उद्देश्य एवं निर्वाचन प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया।
प्राचार्य ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उत्तरीय वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री एवं उनके सहयोगी के रूप में उप प्रधानमंत्री, सेनापति, उप सेनापति व बाल पत्रकार इत्यादि पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के रूप में द्वादशी कक्षा के भैया वंश बतान ने विद्यालय की उन्नति एवं विकास में सक्रिय भूमिका ,सच्ची श्रद्धा और निष्ठा की शपथ ली और मंत्रिमंडल के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य नारायण सिंह ने बाल भारती के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय भवन मात्र नहीं होता अपितु हम सभी के सहयोग, समर्पण और परिश्रम से चलने वाला समाज जागरण का केंद्र होता है। विद्यालय की उन्नति में बाल भारती की सक्रियता हमेशा उपयोगी होती है। बाल भारती को विचार एवं मंथन कर अच्छे कार्यों के लिए विद्यालय में अभियान चलाने चाहिएं, जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त परिसर, स्वच्छ विद्यालय, आदर्श गणवेश इत्यादि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें