फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनसीसी आर्मी विंग ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। शहर में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी और कैडेट। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वीरवार को 10 हरियाणा बटालियन व सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सुगनी देवी आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी आर्मी विंग इकाइयों ने निकाली। यात्रा का शुभारंभ नई अनाज मंडी से प्राचार्य प्रो. कुशल पाल के नेतृत्व में भारत माता के जयकारों के साथ हुआ। प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को सेना की दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में जाना जाता है। लोगों ने तालियों और नारों से कैडेट का उत्साहवर्धन किया। यात्रा का समापन रामकुंडी लाडवा में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें