कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस को फाउंडेशन की तरफ से बैरीकेड सौपतें सांसद नवीन जिंदल । स्वयं
कुरुक्षेत्र। आमजन को सुरक्षित, शांतिपूर्वक और भयमुक्त माहौल देने के लिए पुलिस लगातार काम रही है। किसी भी तरह के कार्यक्रम को सफल बनाने, कानून व्यवस्था लागू करवाने में एकमात्र पुलिस विभाग की जिम्मेदारी होती है। पुलिस की विभिन्न पहलें और कार्यक्रम लोगों के जीवन में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। इन्हीं विभिन्न पहलों, योजनाओं, कार्यक्रमों के चलते लोगों में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। सांसद नवीन जिंदल ने यह विचार व्यक्त किए। वे शनिवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। सांसद ने नवीन जिंदल फाउंडेशन की तरफ से 100 बैरीकेड पुलिस विभाग को सौंपे। सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को किसी न किसी खेल में हिस्सा लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस आमजन व सामाजिक लोगों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे लोगों को सुरक्षा और न्याय के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष अभियान चला कर काम कर रही है।