फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद करने के विरोध में जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांश बुद्धिराजा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहद गिर चुका है। वहीं सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहे। यह कहना है युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का। वे बुधवार को विश्रामगृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा 22 सरकारी स्कूल शिक्षा मंत्री के ग्रह जिले यमुनानगर में बंद हुए हैं। शिक्षा हर एक व्यक्ति का अधिकार है और उसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का दायित्व है। शिक्षा को संविधान में मौलिक अधिकारों कि श्रेणी में रखा गया है। यह कार्य एक साजिश के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुद्धिराजा ने कहा कि हाल ही में सरकार 105 स्कूलों को बंद करके अपने मंसूबों को जाहिर कर चुकी है कि वह शिक्षा को पूर्णतया निजी हाथों में सौंपना चाहती है। इसी श्रृंखला में और भी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च विद्यालयों के नाम हैं, जिन्हें जल्द ही बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में 1300 से ज्यादा नए स्कूल खोले गए व 2200 से अधिक स्कूल अपग्रेड किए गए थे, जिन्हें मनोहर सरकार बंद करने पर उतारू है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर में विद्यार्थी उनके अभिभावक , शिक्षक व ग्रामीण सड़कों पर है और मनोहर सरकार की गरीब व शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ अपना विरोध जाहिर कर रहे है। सरकार की शिक्षा ,शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की गई है। जगह जगह स्कूलों के बाहर आंदोलन किए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रभारी विशाल सैनी, महासचिव हरमनदीप विर्क, महासचिव मनप्रीत चीमा, कुरुक्षेत्र युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजन बोड़ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें