फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुलंद हो रहे चोरों के हौसले, मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। चोर दुकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपए का सामान व नकदी उड़ा रहे हैं। वहीं पुलिस थाने में जांच अधिकारी पर्याप्त नहीं होने का तर्क देकर मामले दर्ज नहीं किए जा रहे। करीब छह माह पहले की चोरी की वारदात में भी आज तक मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार की रात्रि को चोरों ने हाईवे पर स्थित शिव मशीनरी स्टोर नामक दुकान पर सेंध लगाकर हजारों रुपए की चोरी कर ली है। दुकान के मालिक मोहन लाल ने बताया कि वह शनिवार देर सायं अपनी दुकान को सही प्रकार से बंद करके अपने घर चले गए थे। जब वे रविवार को दुकान पर आए तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था। देखने पर पता चला कि चोरों ने दुकान की दूसरी मंजिल पर सेंध लगाई हुई थी। दुकान के गल्ले का लॉक भी टूटा पड़ा था। चोरों ने गल्ले में रखें करीब 20 हजार रुपए और दो चांदी के सिक्के व दुकान से कीमती सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को उनके भाई की साथ लगती दुकान से चोरों ने करीब 16 लाख रुपए का समान चुरा लिये थे लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। इसी तरह उनकी दुकान के आसपास की लगभग अन्य दुकानों में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपए का समान चुराया है लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि अन्य ड्यूटियों के चलते मामला दर्ज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें