फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक चालक से 50 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहाबाद के समीप एक ट्रक चालक से बदमाश 50 हजार रुपये छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

गांव लंडी के रहने वाले सचिन के मुताबिक वह एक कंपनी में ट्रक चालक है और वह वीरवार शाम को साहा रोड डिपो के लिए सामान लोड कर शाहाबाद लौट रहा था। गांव मोहड़ी स्थित निजी अस्पताल के समक्ष अचानक ही उसके ट्रक के आगे एक कार रुकी। उसने भी ट्रक रोक लिया तो कार सवार दो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक युवक ने उस पर बेसबॉल बैट से हमला भी कर दिया और उसे ट्रक से खींचकर उतार लिया।
आरोपी उससे 50 हजार रुपये भी निकालकर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है लेकिन शुक्रवार देर रात तक भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें