फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से समानता और सद्भाव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय मुखिया जसमेर सिंह ने विद्यार्थियों को गुरु जी की शिक्षाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए समानता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी तीन प्रमुख शिक्षाएं नाम जपो, किरत करो और वंड छको जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देती हैं। प्रधानाचार्य सविता देवी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुरु जी के आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता, परोपकार और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें