गांव खानपुर कोलियां में खेत में खाद डाल रहे युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुखविंद्र सिंह (28) वासी खानपुर कोलियां के रूप में हुई। सुखविंद्र सिंह मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली है।
परमजीत सिंह ने बताया कि उसका साला सुखविंद्र सिंह बुधवार सुबह आठ बजे गांव के एक किसान के खेत में खाद डालने गया था। खाद डालने के दौरान उसे सांप ने डंस लिया। आसपास के लोगों से सूचना पाकर वह लोग मौके पर पहुंचे और सुखविंद्र को लेकर अस्पताल के लिए चल दिए। रास्ते ही सुखविंद्र बेहोश गया। वे लोग उसे लेकर एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज कर ली है।