कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय में सोमवार को कुंटिया कार्यकारिणी तथा पूर्व प्रधान रामकुमार गुज्जर और नीलकंठ शर्मा ने कुवि रोड़ समाज कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान बजे तेजा सिंह जडौला का स्वागत किया। एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान तेजा सिंह जडौला ने कहा कि वे रोड़ समाज के प्रधान होने के नाते कुंटिया के मान-सम्मान को बढ़ाने का भी कार्य करेंगे। इस मौके पर कुंटिया महासचिव रविंद्र तोमर, सह सचिव मनीष बालदा, प्रेस सचिव अमित भुक्कल, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सुभाष जडौला, शोभा सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।