फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फलों के राजा चौसा लंगड़ा आम की विदेशों में भी धाक, लोग चख रहे स्वाद

विज्ञापन
लाडवा। फल उत्सव मेले में चौसा आम की किस्म दिखाता किसान।
विज्ञापन
लाडवा। फलों का राजा आम होता है और इसमें भी चौसा लंगड़ा आम अपने देश ही नहीं विदेशों तक धाक जमाए हुए है। सीजन आते ही लोग इस आम के प्रति आकर्षित दिखाई देने लगते हैं वहीं हर साल बड़ी मात्रा में यह आम सहारनपुर के रायपुर के पैक हाउस से जापान, दुबई, चीन जैसे अनेक देशों में निर्यात किया जा रहा है। इन आमों की खपत उस्मान जैसे किसान कर रहे है। अहम पहलू यह है कि उस्मान ने अपनी जमीन पर आम की करीब 235 किस्मों के पेड़ लगाए हैं। इन आमों को बेचकर उस्मान हर साल लाखों रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रायपुर से उस्मान लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 235 किस्मों के आम लेकर आए हैं। इन किस्मों को देखकर इस क्षेत्र के किसान व प्रदर्शनी देखने वाले लोग हैरान हैं और आम की खेती से प्रेरित हो रहे हैं। यहां पर किसान उस्मान ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से फल उत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से प्रगतिशील किसान को मंच मुहैया करवाकर प्रगति करने का एक मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आम की खेती करना उनका पुश्तैनी काम है। हर साल करीब लाखों रुपये कमा रहे हैै।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर व रायुपर के पैक हाउस के संचालक आम खरीदते हैं और इस पैक हाउस से आम का निर्यात जापान, दुबई व चीन जैसे देशों में किया जा रहा है। उनके बाग से कई टन आम विदेशों में बेचे रहा है। उन्होंने एक सवाल का जवाब का देते हुए कहा कि आम उत्सव में पिछले कई साल से अपनी आम की किस्मों को लेकर आ रहे हैं। इस बार 235 किस्मों के आम को लेकर आएं है। उनकी किस्मों को किसान काफी पसंद कर रहे हैं और आम की खेती को अपनाने के लिए चर्चा कर रहे है। इससे राज्य सरकार का सपना भी साकार हो रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए ही प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें