फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री तक पहुंचा चनारथल से अटवान की खस्ताहाल सड़क का मामला

विज्ञापन
शाहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जसबीर सिंह संधू।
विज्ञापन
शाहाबाद। चनारथल गांव के सरपंच प्रतिनिधि जसबीर सिंह संधू ने शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने अपने से गांव अटवान तक जाने वाली मुख्य सड़क की खस्ता हालत के बारे में बताया। उन्होंने बताया की मानसून से पहले इस सड़क को दुरुस्त करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इस सड़क पर बारिश के दिनों में दो-दो फुट तक जलभराव हो जाता है तो वहीं दोनों गांवों का संपर्क टूट जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए भी कई किलोमीटर तक अधिक सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तुरंत इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जसबीर सिंह संधू ने बताया कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव को स्टेडियम की सौगात देने की घोषणा की थी, जिसके लिए पंचायती जमीन भी पंचायत ने अलॉट की हुई है लेकिन अब स्टेडियम निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में चला गया है। इसके अलावा गांव चनारथल और आसपास के गांव की लड़कियों को बारहवीं कक्षा के बाद पढ़ाई के लिए गांव से दूर शाहाबाद आना पड़ता है, जिसके लिए उन्होंने गांव में पंचायती जमीन पर लड़कियों के लिए काॅलेज बनाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आदर्श आचार संहिता के खत्म होते ही गांव के रुके हुए कार्यों पर काम शुरू करवाएंगे और काॅलेज के प्रस्ताव पर भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें