फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बढ़ने लगी गर्मी, लू से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/झांसा। पिछले चार दिनों से गर्मी लगातार बढ़ने लगी है, जिसका असर बाजारों से लेकर सार्वजनिक जगहों पर भी दिखाई देने लगा है। दिन भर लू से बचने के लिए लोग प्रयास करते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही लू से लोग दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा बुधवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। सोमवार को गर्मी की वजह से दोपहर के समय लोग सड़कों पर कम ही दिखाई दिए। जो लोग आवश्यक कार्यों के लिए घर से निकले, उन्होंने अपने मुंह और हाथों को कपड़ों से ढक रखा था।
बाजारों में सुबह और शाम को ही रौनक दिखाई दी। शाम को छह बजे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, दिन में गर्मी के दौरान स्कूली बच्चे छुट्टी के समय परेशान होते नजर आए। उधर मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 16 मई को बीच- बीच में आंशिक बादल और धूल भरी हवाएं चलने तथा उत्तर व दक्षिण क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर को हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। 16 से 18 मई को राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में पश्चिमी हवाएं चलने व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें